ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

               अल्मोड़ा: औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में आमजन के स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) अल्मोड़ा द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बसोली, ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्मों के अभिलेखों, औषधियों के भंडारण, क्रय-विक्रय विवरण, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के समय कुछ प्रतिष्ठानों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

जनस्वास्थ्य एवं सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है। इसके अतिरिक्त दो फर्मों की बिक्री एवं क्रय गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की संभावित स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद गुणवत्ता वाली औषधियों के दो नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित कर विधिवत राजकीय प्रयोगशाला भेजे जायेंगे । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन अल्मोड़ा द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं एवं संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि वे औषधियों के भंडारण, विक्रय एवं अभिलेखों के रखरखाव में निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर👍 जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।