श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

 

दिव्यांग एवं वृद्ध श्रद्धालुओं को दर्शन में प्राथमिकता: हेमंत द्विवेदी

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जारी किये आदेश

 

श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम / ऋषिकेश/ देहरादून 15 मई। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)द्वारा श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में प्राथमिक दर्शन सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है

 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में दिव्यांग तथा वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

 

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ (पीसीएस)ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में निर्धारित मानक प्रचालन विधि के अनुरूप वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू की गयी है। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में 50 श्रद्धालु के 15-15 मिनट के चार स्लाट बनाकर कुल एक घंटे की समय अवधि तक दर्शन कराये जायेंगे।

 

मुख्य कार्याधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस दौरान निर्धारित अवधि में केवल दिव्यांग एवं वृद्ध जन ही दर्शन करेंगे। दोनों धामों में दर्शन का समय सुबह 8 बजे से सवा आठ बजे तथा 10 बजे से सवा दस बजे तथा शायंकाल को 3 बजे से सवा तीन बजे पौनै पांच बजे से 5 बजे तक दर्शन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

 

बताया कि बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में निर्धारित मानक प्रचालन विधि ( एसओपी) अनुसार पात्र वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु प्राथमिक दर्शन सुविधा व्यवस्था प्रारम्भ कर दी है मंदिर समिति कार्मिक दर्शन में श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

 

बीकेटीसी एसओपी के अनुसार वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालु की आधार कार्ड तथा मंदिर समिति काउंटर पर पंजीकरण सहित दिव्यांगता की वास्तविक स्थिति आंकलन के उपरांत 70 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में दर्शन सुविधा दी जायेगी इस संदर्भ में प्रशासन, पुलिस होमगार्ड हेल्प डेस्क से भी समन्वय किया गया है वहीं बीकेटीसी के इस निर्णय की श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

 

 

  • Related Posts

    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की…

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

    • By User
    • May 15, 2026
    • 4 views
    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण