मेरा KYC ऐप के माध्यम से राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराने की अपील

Spread the love

 

दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

 

 

     (नया अध्याय, देहरादून)

‌

 

 

मेरा KYC ऐप के माध्यम से राशन कार्डों की ई-केवाईसी कराने की अपील

 

 

 

 

 

 

       अल्मोड़ा:   जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत द्वारा अवगत कराया गया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया “मेरा KYC” ऐप के माध्यम से की जानी है। इस संबंध में सभी पात्र लाभार्थियों से शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन राशन कार्डों में सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें भविष्य में खाद्यान्न वितरण संबंधी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ई-केवाईसी हेतु राशन कार्ड में दर्ज सदस्य का आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है, क्योंकि सत्यापन हेतु ओटीपी उसी नंबर पर प्राप्त होगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन का कैमरा स्पष्ट एवं अच्छा होना चाहिए तथा ई-केवाईसी ऐप मोबाइल की “Accessibility” सुविधा में सक्षम (Enable) होना आवश्यक है। जिन लाभार्थियों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, वे अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

 

उन्होंने “मेरा KYC” ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि लाभार्थी सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर अथवा ऐप स्टोर से “मेरा KYC” ऐप डाउनलोड करें। इसके पश्चात “AadhaarFaceRD” ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। ऐप में लॉगिन कर “Select State” में उत्तराखंड का चयन करें तथा “Verify Location” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद राशन कार्ड संख्या दर्ज कर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करें।

उन्होंने बताया कि सत्यापन पूर्ण होने के बाद “FaceKYC” विकल्प पर क्लिक कर मोबाइल कैमरे के सामने चेहरा लाकर फेस वेरिफिकेशन करना होगा। प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर “eKYC Successful” संदेश प्रदर्शित होगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय रहते अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)