ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
“सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन :
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18मई 2026 को सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन, राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत मो.याकूब (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, श्रीमती अंजुश्री जुयाल परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा, आफिया मतीन (सिविल जज सीनियर डिवीजन), प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, श्रीमती उदिशा सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा के अधिकारीगण, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, एल ए डीसी एस, सिनेटर अधिवक्ता, फ्रंट आफिस अधिकार मित्र आदि द्वारा उक्त अभियान के तहत अपने अपने आवास से सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल यात्रा कर न्यायालय आए।
उपरोक्त जागरूकता अभियान के तहत माननीय प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि 15मई 2026 से एक माह की अवधि तक सोमवार व शनिवार को कार्यालयों/अदालतों तक सार्वजनिक परिवहन, साईकिल या पैदल चलकर आना व जाना सुनिश्चित करें जिससे आम जनमानस को ईंधन बचाने के लिए संदेश देकर जागरूक कर, उक्त अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाया जा सके।








