मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जीरो टाँलरेन्स नीति के तहत चेकिंग अभियान लगातार जारी।
चाय की दुकान में शराब परोस रहे 01 अभियुक्त को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 18.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौपाता, सोमेश्वर में चेकिंग के दौरान एक दुकानदार गिरीश चन्द्र लोहनी पुत्र गोपाल दत्त लोहनी निवासी सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा द्वारा अपनी चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से देशी, अंग्रेजी शराब के खाली अद्दे, पव्वे व 03 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब, अधा भरा मैकडोवेल व्हिस्की पव्वा तथा 02 डिस्पोजल गिलास बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी है।








