अदिति कुशवाह..
बैकुंठपुर (कोरिया), छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
कुछ दर्द ऐसा भी
दिन-रात मेहनत की हमने,
नींद भी अपनी हार गई,
लेकिन कुछ लोगों की गलती से,
मेहनत सारी बेकार गई।
जब खबर मिली पेपर लीक का, दिल जैसे टूट गया,
जिस भरोसे से परीक्षा दी,
वो भरोसा ही छूट गया।
कितनों ने आँसू छुपाए होंगे, कितनों ने दर्द सहा होगा,
किसी ने डॉक्टर बनने का सपना,
चुपचाप दिल में रखा होगा।
फिर से वही किताबें खोलो, फिर से वही इम्तिहान होगा, लेकिन इस टूटे मन के अंदर, कितना भारी तूफान होगा।
ऐ खुदा, इतना न्याय तो कर, मेहनत कभी न हार जाए, जिसने सच में मेहनत की हो, उसका सपना साकार हो जाए।
बच्चों के इन टूटे दिलों की, बस इतनी सी पुकार है,
ईमानदारी से हो परीक्षा,
यही सबका अधिकार है।







