गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होनी वाली 44 दुकानों के लिए तहसील प्रशासन को 584 आवेदन प्राप्त हुए है

Spread the love

ऊखीमठ : लक्ष्मण सिंह नेगी

गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होनी वाली 44 दुकानों के लिए तहसील प्रशासन को 584 आवेदन प्राप्त हुए है तथा सभी दुकानों के आंवटन शनिवार को 11 बजे लाटरी के माध्यम से किया जायेगा! गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर नीबू पानी व जूस की दुकान खोलने के लिए भी तहसील प्रशासन को अभी तक 414 आवेदन प्राप्त हुए है तथा शुक्रवार को प्राप्त हुए आवेदनों की गिनती जारी है सम्भवत इन आवेदनों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच सकती है! तहसील प्रशासन ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान के लिए स्थानीय तहसील प्रशासन की अनुमति को अनिवार्य कर दिया है! वही दूसरी ओर गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर आगामी 10 मई से शुरू होने यात्रा व्यवस्थाओं को चाक – चौबन्द करने के लिए प्रशासन के साथ ही विभिन्न विभाग जुटे हुए हैं तथा केदारनाथ धाम में मन्दिर समिति का 24 सदस्यीय एडवास दल भी यात्रा व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है! जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि गौरीकुण्ड केदारनाथ – पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली 44 दुकानों के लिए 584 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा पैदल मार्ग पर यात्रा काल के दौरान संचालित होने वाली जूस, नीबू पानी सहित अन्य के लिए 414 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा शुक्रवार को प्राप्त हुए आवेदनों को पंजीकृत किया जा रहा है! उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने वाले, फेरी लगाने वाले, माला बेचने वालों के लिए भी तहसील प्रशासन की अनुमति अनिवार्य की गयी है! उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं तथा गौरीकुण्ड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर विधुत, स्वास्थ्य, सुलभ, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों द्वारा सभी व्यवस्थायें बेहतर करने के प्रयास किये जा रहे हैं! उन्होंने यात्रा संचालित में सहयोग करने वाले विभिन्न संगठनों का आवाहन करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ जब हम अतिथि देवो भवः का व्यवहार करेगें तभी देवभूमि में आने वाला तीर्थ यात्री यहाँ से सुखद सन्देश लेकर जायेगा तथा यहाँ के जनमानस के प्रति अगाध प्रेम आजीवन उसके मानस पटल पर बना रहेगा ! वही दूसरी ओर मन्दिर समिति के कार्यधिकारी आर सी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि केदारनाथ धाम में 24 सदस्यीय एडवास दल द्वारा पेयजल व विधुत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है तथा केदारनाथ मुख्य मन्दिर में शनिवार तक रंग – रोबन का कार्य पूर्ण किया जायेगा तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रवचन हाल के निकट भण्डार गृह का निर्माण किया गया है तथा 9 मई से पूर्व सभी यात्रा तैयारियों में एडवास दल जुटा हुआ है!

  • Related Posts

    केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                        (नया अध्याय)     केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ…

    दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का स्मरण

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                       (नया अध्याय)     दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 0 views
    केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

    कन्नौज में निष्पक्ष भर्ती परीक्षा का भरोसा: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कंट्रोल रूम से केंद्रों तक कड़ी निगरानी।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    कन्नौज में निष्पक्ष भर्ती परीक्षा का भरोसा: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कंट्रोल रूम से केंद्रों तक कड़ी निगरानी।

    दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का स्मरण

    • By User
    • April 25, 2026
    • 12 views
    दर्शन दिवस पर ज्योतिर्मठ में हुआ श्रीमाताजी का स्मरण

    केदारनाथ यात्रा को लेकर जल संस्थान अलर्ट।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    केदारनाथ यात्रा को लेकर जल संस्थान अलर्ट।

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।