प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री जी
(नया अध्याय, देहरादून)
असाधारण स्टेट्समैन और ईमानदार राजनीति के प्रतीक थे खंडूड़ी।
: प्रो. प्रीति कुमारी
ज्योतिर्मठः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के प्रांगण में उत्तराखंड के माननीय भूतपूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया और शोक संतप्त महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. कुमारी ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की चुनौतियों के साथ साथ हिमालयी जनमानस को समझने वाले एक विशनरी स्टेट्समैन और राजनीति में शुचिता और ईमानदारी के जीवंत प्रतीत थे। प्राचार्य ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा। प्राचार्य ने उनके निधन पर महाविद्यालय परिवार जोशीमठ की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शोक सभा में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








