सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा राजिम (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
मुस्कान के पुष्प ( कविता )
———————————
जीवन एक निरंतर सफर है,
जहाँ रुकना नहीं,
बस सत्कर्म करते जाना है।
हिम्मत और हौसले
अपने बुलंद ही रखना है।
परिस्थितियों के थपेड़ों के बीच भी,
हर पल चेहरे पर,
मुस्कान बिखेरते चलना है;
निराशा का धुंधला आवरण,
एक क्षण के लिए भी
खुद पर ओढ़ना नहीं है।
चुप रहकर, गुमसुम होकर,
वीरान नहीं करना है जीवन के
अनमोल क्षणों को,
बल्कि अपनी जीवंतता से,
हर पल हँसते-मुस्कुराते हुए
खुशियों के पुष्प बाँटना है।






