संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
कन्नौज: पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।







