दुःख के समय प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ रहेगा : जिलाधिकारी।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

        (नया अध्याय, देहरादून)

दुःख के समय प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ रहेगा : जिलाधिकारी।

          अल्मोड़ा:  आज जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की जिल अधिकारी ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर उनका दुःख साझा किया और परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।सल्ट क्षेत्र के दूरस्थ तड़म गांव में बीते दिनों वन्यजीव के हमले की *एक अन्य घटना* में अपनी जान गंवाने वाले स्वर्गीय खीम सिंह के परिजनो से

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को अस्थाई रूप से तहसील में नियोजित किए जाने का आश्वासन दिया, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर व्यक्त की गई चिंता पर जिलाधिकारी ने गांव के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से चेन लिंक फेंसिंग कराने के आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। कहा कि इसका आगणन बनाकर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान गांव तक सड़क मार्ग निर्माण में आ रहे विवादों की भी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से विवाद का शीघ्र निस्तारण कर मार्ग निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही इस सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत लिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

यहां प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।