दुग्ध उत्पादकों की बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

         दुग्ध उत्पादकों की बैठक आयोजित।

              अल्मोड़ा: आज 21 मई आज यहां दुग्ध उत्पादकों ने एक बैठक कर, दुग्ध मूल्य बढ़ाने, हेड लोड बढ़ाने, पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार, बीमा सेवाओं में सुधार सहित अनेक मागों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित दुग्ध विकास से जुड़े अनेक अधिकारियों को भेजे। ज्ञापन में कहा गया है कि महगाई को देखते हुए दुग्ध क्रय दर घोषणा के अनुसार घोषणा की तिथि से बढ़ाई जाए। समितियों से दूध को सड़क तक पहुचाने की दर एक रूपये प्रति लीटर प्रति किलोमीटर की जाय क्यों कि वर्तमान दरों में हेड लोडर कार्य करने को तैयार नहीं हैं।ज्ञापन में पर्वतीय क्षेत्र हेतु दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन एवं सचिव प्रोत्साहन की दरों में वृद्धि की भी मांग की गयी है। समितियों से संग्रहित दूध को दुग्धशाला पहुचते ही जांच एवं तौल की ब्यवश्था सुनिश्चित की जाय दुग्ध शाला में देर से तौल एवं परिक्षण होने पर दूध खट्टा फटा हो जाने से समितियों को भारी हानि हो रही है। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादों की बिक्री में कमी के समाधान हेतु विपणन के कर्मचारियों से केवल विपणन का कार्य लिये जाने की मांग की गयी तथा आवश्यकतानुसार अन्य कर्मचारियों को बिपणन के कार्य में लगाये जाने की मांग भी ज्ञापन में की गयी है। ज्ञापन में पशु औषधि पूर्व की भांति दुग्ध संघ से ही दुग्ध उत्पादकों की मांग के अनुसार ही क्रय किए जाने की मांग की गयी है। ज्ञापन में दुग्ध संघ में हो रही अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए उनमें तत्काल प्रभाव से सुधार की मांग की गयी है। ज्ञापन की प्रति दुग्ध विकास मंत्री, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, निदेशक डेरी विकास, प्रवंध निदेशक, सहायक निदेशक डेरी विकास, प्रधान प्रवंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा को प्रेषित करते 15दिन के भीतर मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति डेरी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी है आज बैठक में गोपाल सिंह विष्ट, दीवान सिंह, राहुल गुणवंत, प्रदीप विष्ट, मनोज खोलिया, भाष्कर खोलिया, पवन कुमार, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।