संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील।
कानड़ः आगामी ईद-उल-अजहा बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कानड़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और समाजजनों के साथ चर्चा कर पर्व को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
इस अवसर पर आगर एसडीएम मिलिन ढोके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, कार्यपालक मजिस्ट्रेट गिरीश सूर्यवंशी, थाना प्रभारी राजकुमार दांगी, नायब तहसीलदार भागीरथ चौहान, सीएमओ शिवसिंह चौहान एवं न प अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी,शहर काजी सरफराज अली, मुशर्रफ बाबा, शंकर कुमावत, सैयद नासिर अली विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।
बैठक में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।







