ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
सेवा कार्य के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिवस।
अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी करबला में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरण एवं भोजन व्यवस्था कर सेवा भाव का संदेश दिया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्र हित की भावना कार्य करती है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना भाजपा की कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना पार्टी संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु रहने की कामना की।
कोआपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मनीष जोशी, मदन सिंह, महा मंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट, कैलाश गुरुरानी, आनन्द भोज, जगत तिवारी, राजेन्द्र सिंह, मनोज तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







