मद्महेश्वर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

मद्महेश्वर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन। 

 

         ऊखीमठः राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन प्रेषित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मद्महेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन यात्रा मार्ग एवं धाम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है । राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से मद्महेश्वर धाम में स्थायी हेल्थ यूनिट स्थापित करने की मांग की है, ताकि यात्रा के दौरान बीमार होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कठिन पैदल यात्रा के कारण अनेक यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में स्वास्थ्य इकाई की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यात्रा मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए गौण्डार एवं मद्महेश्वर धाम में एसडीआरएफ जवानों की तैनाती करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि यात्रा मार्ग संवेदनशील होने के कारण किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित जवानों की उपस्थिति जरूरी है।

 

ज्ञापन में मद्महेश्वर धाम सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों एवं रासी गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पेयजल संकट के कारण यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने रासी में पार्किंग निर्माण करने की मांग करते हुए कहा कि यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सुव्यवस्थित पार्किंग बनने से यात्रियों को राहत मिलेगी तथा यातायात भी सुचारू रहेगा। उन्होंने विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग भी प्रशासन से की है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त पैदल यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर शौचालय एवं प्रतिक्षालयों के निर्माण की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जिलाधिकारी से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मद्महेश्वर धाम उत्तराखण्ड की आस्था का प्रमुख केन्द्र है और यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि