प्रेक्षक श्री गौतम द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।

Spread the love

 

 

संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

प्रेक्षक श्री गौतम द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।

 

पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। 

 

 

 

             आगर-मालवा:  23 मई। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला आगर-मालवा में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का कार्य प्रचलित है। मतदाता सूची कार्यों की सूक्ष्म जांच हेतु नियुक्त प्रेक्षक कृष्ण मोहन गौतम द्वारा शनिवार को भी विभिन्न मतदान केंद्रों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

 

प्रेक्षक द्वारा नगर पालिका परिषद कानड़, बड़ागांव, नलखेड़ा के मतदान केंद्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र परसुखेड़ी,पचलाना, पिलवास आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्राधिकृत अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों की जांच भी प्रेक्षक द्वारा की गई।

 

इस दौरान पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि दावा-आपत्तियां नियमानुसार प्राप्त की जाएं तथा ऐसे युवा मतदाता, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनके नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़े जाएं। साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं रिपीट मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम सूची से हटाने के निर्देश भी दिए गए।

 

उन्होंने नगरीय निकायों एवं पंचायतों में 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्तियां प्रस्तुत किए जाने संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि