हमारे रहने से दुनिया में अच्छाई, दया व भाईचारा बढ़ता रहना चाहिए।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका

अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति, 

नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

हमारे रहने से दुनिया में अच्छाई, दया व भाईचारा बढ़ता रहना चाहिए।

  — सुश्री सरोज कंसारी

 

===================================

 

जीवन एक पवित्र यज्ञ है,

नित कर्मों की बारी है,

संसार-समाज की सेवा ही,

सबसे बड़ी पुजारी है।

 

हमारा जीवन केवल जीना और कार्य करना नहीं है, बल्कि इस दुनिया को सुंदर और संतुलित बनाने का एक जरिया है। हमारे जीने का प्रयास और जीवन की सार्थकता तभी है, जब हमारे कामों से दुनिया में अच्छाई, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़े। किसी भी प्रकार के भय, विश्राम, शोक, संशय और बहाने से थोड़ा आगे बढ़कर देखिए। जीवन अत्यंत सुंदर है। तुम इस जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद प्राप्त करने के अधिकारी हो। साहस की अग्नि हृदय में प्रज्वलित करो। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, आशा के दीप को बुझने मत दो। कुछ कर दिखाने की उत्कंठा हृदय में प्रज्वलित रहे।

 

सत्य पथ पर चलने और स्वयं को सशक्त बनाने का निश्चय करो। सम्पूर्ण विश्व की शक्ति तुम्हारे संकल्प में निहित है। साधारण से असाधारण बनने का मार्ग कठिन हो सकता है, पर असंभव नहीं। कुछ प्राप्त करना है तो साहस करना होगा, कठिनाइयों से निकलना होगा। अनुचित व्यक्ति, वातावरण, विचार और परिस्थितियाँ प्रायः मनुष्य को तोड़ देती हैं। किंतु टूटकर विखंडित हो जाने के उपरांत भी स्वयं को पुनः जोड़ लेने की इच्छाशक्ति का नाम ही जीवन है। जब मनुष्य असफलता, निराशा, विश्वासघात, कुचक्र और अपनों के आघात से बिखरता है, और फिर भी पराजय स्वीकार नहीं करता, तो उसमें अद्भुत ऊर्जा का संचय हो जाता है।

 

वही मनुष्य जब पूर्ण मनोबल से आगे बढ़ता है तो महान वीर बनकर अपने कर्म से सम्पूर्ण संसार को प्रकाशित करता है। जब अनुचित लोग अपनी शक्ति दूसरों को पराजित करने, गिराने, तोड़ने में व्यय कर रहे हों, तब बुद्धिमत्ता इसी में है कि शांत रहकर अपनी ऊर्जा का संचय करो और बिखरे क्षणों को पुनः संवारने में लग जाओ। सुख की छाया में हम दुख से अनभिज्ञ होते हैं। संसार की गति, लोगों के अनुचित अभिप्राय समझ नहीं पाते। इस जनसमूह में हम छल करने वालों, द्वैध आचरण और परोक्ष आघात करने वालों की मनोवृत्ति नहीं पहचान पाते। मधुर वचन बोलने वाले, अपनत्व का आडंबर करने वाले, स्वार्थ के लिए जुड़ने वाले व्यक्ति एक दिन अपना वास्तविक स्वरूप प्रकट कर ही देते हैं। समय पर लोगों को न पहचान पाने से हमें शारीरिक और मानसिक कष्ट सहने पड़ते हैं।

 

प्रभाव और सुविधाओं में हम लोगों का सत्य नहीं जान पाते। सभी अपने प्रतीत होते हैं। जब हम पराजित होते हैं, अभाव से गुजरते हैं, आघात पाते हैं, पीड़ा में होते हैं, तब जीवन के सत्य को निकट से देख पाते हैं। प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक वीर जीवित है। आवश्यकता है मन की दुर्बलता हटाकर देखने की। मन के प्रत्येक कोने को सद्भाव से परिपूर्ण करो। शुभ कार्य के लिए संकट लेने से भयभीत मत हो। पग आगे बढ़ाते रहो, किसी भी परिस्थिति में रुको मत। असफल होकर भी प्रयास करते रहो। मन को निष्क्रिय मत होने दो। जनसमूह साथ रखना तुम्हारा ध्येय न हो, विचारों में क्रांति हो। एकाकी चलने और करने का साहस हो तो लोग स्वयं तुमसे जुड़ेंगे। अधिक पहचान से कोई महान नहीं बनता। बल्कि कुछ निष्ठावान लोगों के साथ चलकर भी तुम जीवन में अद्भुत कार्य कर सकते हो। भीतर के वीर को जागृत करो। विश्राम का जीवन त्यागो। परिश्रम करो। निष्क्रिय बैठने से मन भारयुक्त हो जाता है।…अपने कर्म में लीन रहो। मन से अनावश्यक विचारों की बेड़ियों को तोड़ फेंको।

 

स्वप्न साकार करने हैं तो चलो, प्रयास करो, बाधाओं का सामना करो। पीड़ा से संभलने की कला सीखें। जब अहंकार पूरी तरह जलकर राख हो जाता है, तब मनुज को ‘आत्मबोध’ होता है। अर्थात् उसे समझ आता है कि वो केवल यह नश्वर शरीर नहीं, बल्कि एक पावन आत्मा है। पीड़ा हमें साहस, अनुभव और जीने की रीति देती है। कठिन समय में विचलित मत हो, बल्कि संघर्ष करके निखरो। संबंधी, मित्र, प्रियजन सब एक समय तक तुम्हारी यात्रा के सहयात्री हैं, गंतव्य नहीं। किसी से इतना अनुराग या अपेक्षा मत जोड़ो कि साथ छूटने पर तुम विखंडित हो जाओ। जो प्रत्येक क्षण शांति दे, संबंधों में वही गहनता रखो। त्यागने का सामर्थ्य रखो, क्योंकि धीरे या अकस्मात एक दिन सब छूट ही जाएगा। मोह से ऊपर उठकर जीवन व्यतीत करो।

 

इस जीवन को पुण्य कर्म में समर्पित कर दो। जीवन एक उत्तरदायित्व है, इससे पलायन मत करो, इसे निभाओ। किसी के आश्रित मत रहो, कर्म को प्रधान मानकर उसमें लीन रहो। उत्तरदायित्व जीवन को उद्देश्य देता है। दोषारोपण मत करो, कठिनाइयों में चलकर मार्ग बनाओ। जीवन में जो भी प्राप्त हो, उसे सहजता से स्वीकार करने के लिए तत्पर रहो..! नित मुस्कुराया करो… हँसी केवल स्वास्थ्य की औषधि नहीं, बल्कि आत्मा का अंतःप्रकाश है। यह वह मौन शक्ति है, जो भीतर के अंधकार को मिटाकर हृदय के सूक्ष्म से सूक्ष्म दुःख को भी विलीन कर देती है। इसलिए जीवन की इस अनमोल यात्रा में केवल भागो मत… बल्कि इसे गहराई से जियो, इसे सहर्ष गले लगाओ, और अपने कर्मों व विचारों से इसके क्षितिज को और बड़ा करने की कोशिश करो।

————————————————————

 

       ।। जय जय भारत ।।

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि