मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी द्वारा पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग।
अल्मोड़ा: आज 23 मई आज यहां राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कहा है कि न तो उनके पशुओं को उचित इलाज मिल रहा है ,न पशुओं का बीमा हो रहा है,न बीमित पशुओं का बीमा क्लेम कंपनियां दे रही हैं,न पशुपालकों को उन्नतशील गौशाला निर्माण के लिए अनुदान मिल रहा है और न ही उत्पादित दूध का उचित मूल्य यही ही नहीं पशु अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण न तो सीमन है,न सीमन लगाने वाले तकनीशीयन इसलिए पशुपालन से जुड़े काश्तकार इस ब्यवशाय से बिमुख हो रहे हैं ।मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को लिखे पत्र में डालाकोटी ने कहा कहा है उनके पास 12गौबंश हैं उनके क्षेत्र में पशुपालन विभाग की लचर ब्यवश्था के चलते उनकी गायों में गर्भाधान की समस्या आ रही है गायें बार बार रिपीट हो रही हैं जिसका कोई समाधान पशुपालन विभाग के अस्पताल नहीं दे रहे हैं । रिपीट होने की समस्या के चलते उन्हें भारी आर्थिक हानि हो रही है। पशुपालन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पशु चिकित्सालयों में कुछ चुनिंदा अस्पतालों को छोड़कर आवश्यक दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं कई अस्पताल अपना वार्षिक कोटा तक नहीं उठाते हैं। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व इलाज न मिलने से जहां बधौला पेटशाल में एक सप्ताह पूर्व एक गाय मर गयी वही ग्राम चौलेठी में एक गाय तीन माह से उठ ही नहीं पा रही है तथा पांचन संबधी समस्या से ग्रस्त है लेकिन पशुपालन विभाग के पास इसका कोई समाधान नहीं है डालाकोटी ने पर्वतीय क्षेत्र में हरे चारे की समस्या के समाधान के लिए सरकार से साईलेज में अनुदान बढ़ाने हरा चारा पैदा करने हेतु किसानों को तकनीकी तथा आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है। डालाकोटी ने पूर्व में एन सी डी सी योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके लिए पुनः पूरक योजना बनाये जाने की मांग भी की है।







