राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी द्वारा पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी द्वारा पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग।

 

 

 

 

                           अल्मोड़ा:  आज 23 मई आज यहां राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कहा है कि न तो उनके पशुओं को उचित इलाज मिल रहा है ,न पशुओं का बीमा हो रहा है,न बीमित पशुओं का बीमा क्लेम कंपनियां दे रही हैं,न पशुपालकों को उन्नतशील गौशाला निर्माण के लिए अनुदान मिल रहा है और न ही उत्पादित दूध का उचित मूल्य यही ही नहीं पशु अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण न तो सीमन है,न सीमन लगाने वाले तकनीशीयन इसलिए पशुपालन से जुड़े काश्तकार इस ब्यवशाय से बिमुख हो रहे हैं ।मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को लिखे पत्र में डालाकोटी ने कहा कहा है उनके पास 12गौबंश हैं उनके क्षेत्र में पशुपालन विभाग की लचर ब्यवश्था के चलते उनकी गायों में गर्भाधान की समस्या आ रही है गायें बार बार रिपीट हो रही हैं जिसका कोई समाधान पशुपालन विभाग के अस्पताल नहीं दे रहे हैं । रिपीट होने की समस्या के चलते उन्हें भारी आर्थिक हानि हो रही है। पशुपालन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पशु चिकित्सालयों में कुछ चुनिंदा अस्पतालों को छोड़कर आवश्यक दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं कई अस्पताल अपना वार्षिक कोटा तक नहीं उठाते हैं। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व इलाज न मिलने से जहां बधौला पेटशाल में एक सप्ताह पूर्व एक गाय मर गयी वही ग्राम चौलेठी में एक गाय तीन माह से उठ ही नहीं पा रही है तथा पांचन संबधी समस्या से ग्रस्त है लेकिन पशुपालन विभाग के पास इसका कोई समाधान नहीं है डालाकोटी ने पर्वतीय क्षेत्र में हरे चारे की समस्या के समाधान के लिए सरकार से साईलेज में अनुदान बढ़ाने हरा चारा पैदा करने हेतु किसानों को तकनीकी तथा आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है। डालाकोटी ने पूर्व में एन सी डी सी योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके लिए पुनः पूरक योजना बनाये जाने की मांग भी की है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि