वरिष्ठ पत्रकार श्रीनगरः देवेन्द्र गौड़
(नया अध्याय, देहरादून)
ड्रोन कैमरे और सेंसर सिस्टम के प्रयोग से नहीं जलेंगे जंगल…
संरक्षित जंगल सुरक्षित जीवन को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी को दिया ज्ञापन।
श्रीनगरः उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों.. के जंगल और जंगली जानवरों बचाने को लेकर माध्यमिक वर्ग बालिका, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेन्द्र गौड़ विगत वर्षों से सुबे के मुख्यमंत्री को टिहरी जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग एवं उपजिलाधिकारी कीर्तिनग एवं जिलाधिकारी माध्यम से जंगलों को आगजनी से बचाने वन्यजीवों के संरक्षण एवं आगजनी करने वालों की धरपकड़.. करने के लिऐ ड्रोन कैमरे, सेंसर, सिस्टम का सुझाव दिया था तथा पकड़े जाने पर कठोर से कठोर सजा का प्रावधान रखने को लेकर सुझाव एव पत्र देते आरहे हैं। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को भी एक सुझाव पत्र दिया था उस पर अमल करते हुये, विगत दो दिन पूर्व आगजनी करने वाले जखोली रेंज के कुमड़ी गांव के एक यूवक पकड़ा गया। आरोपी पर कठोर से कठोर सजा हो।
आगे किसी तरह की आगजनी न हो इसी मुद्दे को लेकर माध्यमिक वर्ग बालिका, महिला क्रिकेट के संस्थापक एवं गांव की बात रेडियो के साथ के अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़ एवं साथ में जुड़ी महिलाओं ने पौड़ी जिलाधिकारी स्वाती भदौरिया एवं गढववाल मंडल आयुक्त को सुझाव एवं वन एवं वन्यजीव संरक्षण के पत्र दिया जिसपर जिलाधिकारी स्वाती भधौरिया ने कहा कि वास्तव में हमें जंगल और जंगली जानवर संरक्षित करने हैं। तो इससे बेहतरीन उपाय कुछ नहीं हो सकता है। तथा इस सुझाव पत्र पर सीग्र अमल किया जायेगा। क्योंकि इस पत्र में पर्यावरण संरक्षण से सबंधित सभी बिंदू लिखे हुऐ हैं। जिसमें जल, जंगल और जंगली जानवर एवं रियासती कास्तकार एवं आम जन मानव को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम की सदस्या अमृता बहुगुणा सीमा कपर्वाण, कांता भण्डारी एवं चंद्रकला बंगवाल ने कहा कि जबतक जंगलों

को बचाने के लिए, ड्रोन कैमरे सेंसर सिस्टम का प्रयोग नहीं होगा तबतक जंगल जलते रहेंगे इसलिए इसपर सीग्र कार्रवाई, होनी चाहिए और यह अभियान केवल गढवाल ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के दोनो मंडलों एवं जिलाधिकारी कार्यालयों जाकर संरक्षित जंगल सुरक्षित जीवन का अभियान चलता रहेगा।







