संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत, मिठाई खिलाकर जताई खुशी।
छिबरामऊ: अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव के आवास ग्राम मिश्रापुर में प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानों ने ग्राम पंचायतों के कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रकांत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी इसी प्रकार प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।
बैठक में मौजूद प्रधानों ने कहा कि कार्यकाल बढ़ने से अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में सहायता मिलेगी और ग्राम पंचायतों में विकास की गति बनी रहेगी। प्रधानों ने इसे ग्रामीण विकास और जनहित के लिए सकारात्मक कदम बताया।
इस दौरान प्रधान दिनेश चंद वर्मा, रफीकुल हसन, ज्ञानचंद, मनोज कुमार, नागेंद्र कुमार समेत दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।







