सौजन्यः प्रदीप सिंह असवाल
नौगांव उत्तरकाशी
(नया अध्याय, देहरादून)
शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पूलम सिंह पवार होंगे डायरेक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित।
नौगाँव : शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा के प्रधानाचार्य पूलम सिंह पंवार को मानद डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान आगामी 13 जून को आर्टर यूनिवर्सिटी फरीदाबाद हरियाणा द्वारा प्रदान किया जाएगा। पुलम सिंह पवार द्वारा 30 वर्षों से बेहतरीन शिक्षण के साथ अपने विद्यालय परिसर में प्रतिदिन निशुल्क योग की कक्षाएं संचालन व सामाजिक गतिविधियों मे अग्रिम भूमिका भी निभाई जाती है। डाक्टरेट सम्मान मिलने की धोषणा से क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ प्रदान की गई।







