दिनेश भट्ट, अल्मोड़ा
(नया अध्याय, देहरादून)
युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा आगमन पर छात्र विरोधी नितीयो को लेकर विरोध प्रदर्शन।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन के दौरान आज युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा एस.एस.जे. विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, छात्र विरोधी नीतियों, प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण अनियमितताओं( रोस्टर) प्रणाली, निर्माण कार्यों में घोटालों तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाली एवं भाजपा धाकड़ धामी के खिलाफ काले झंडे दिखाकर जोरदार उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा देश और प्रदेश में भर्ती घोटाले पेपर लीक के मामले जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई किसी से छुपे नहीं है।यों शिक्षा माफियों को संरक्षण मिल हुआ हैं दुर्भाग्यपूर्ण हैं देश में NEET पेपर लीक होने के बाद हमारे कई प्रदेशों में छात्रों द्वारा अपना जीवन समाप्त किया हैं भाजपा सरकार महिला विरोधी छात्र विरोधी युवा विरोधी किसान विरोधी सरकार है पूंजीपतियों की सरकार हैं। गोपाल भट्ट ने कहा हम न्याय योद्धा हैं न्याय एवं छात्रों युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क चौघानपाटा, अल्मोड़ा से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल एस.एस.जे. विश्वविद्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया । इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा कई युवा कांग्रेस नेताओं एवं छात्र नेताओं को जबरन हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “SSJU बचाओ”, “कुलपति इस्तीफा दो आज दो अभी दो ”, “मुख्यमंत्री गो बैक” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे जोरदार नारे लगाए। छात्रों एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो।।।।
पार्टी विशेष का कार्यक्रम पार्टी विशेष के लोग विश्व विद्यालय के सभी पदों में कैसे पारदर्शिता हो सकती हैं किसी में मामले में
छात्रों एवं युवाओं की आवाज को पुलिस के दम पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में पिछले कई वर्षों से छात्र हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण नियुक्तियों, अतिथि व्याख्याताओं के उत्पीड़न तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि यदि कुलपति, कुलसचिव एवं परिसर निदेशक सहित जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी पूरी तरह पाक-साफ हैं, तो आखिर डर किस बात का है? छात्र हित में छात्रों और युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा हैं? पुलिस को आगे कर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन क्यों किया जा रहा है?
नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव जोशी ने कहा
नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में “लूटो-कमाओ और संरक्षण पाओ” की संस्कृति हावी हो चुकी है।
प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं, निर्माण कार्यों में मानकों की खुलेआम अनदेखी, छात्र संख्या में लगातार गिरावट और शिक्षा के गिरते स्तर के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन जवाब देने से बच रहा है। छात्रों की ज्ञापनों जायज मांगो पर एक भी निर्णय नहीं लिया गया है गलत लोगो को संरक्षण दिया जा रहा हैं ।
पूर्व उप सचिव गौरव सिंह सतवाल
ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज को इसी प्रकार दबाया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। हर स्तर पर अनियमितताओं
और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जवाब लेकर रहेंगे।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरन आर्या ने उत्तराखंड सरकार एवं महामहिम राज्यपाल से विश्वविद्यालय की समस्त प्रशासनिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से युवा नेता गोपाल भट्ट प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस
किरन आर्या जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम फर्त्याल पूर्व छात्रसंघ उप सचिव गौरव सतवाल नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव जोशी कमलेश बिष्ट संतोष कुमार छात्रसंघ कोषाध्यक्ष विनय कनवाल अभय बोरा विशाल कनवाल ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस मनोज कुमार आशीष संतोलिया जिला महासचिव युवा कांग्रेस वीरेंद्र आर्य दीक्षा सुयाल दिव्यांश रावत विशाल पडियार रोहित पंत फेमिना खान आदि उपस्थित थे।








