डीडीहाट में होगा बालप्रहरी बालसाहित्य का कुंभ

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ा: दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

डीडीहाट में होगा बालप्रहरी बालसाहित्य का कुंभ

 

 

          अल्मोड़ाः बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा बालसाहित्य संस्थान का 20 वां वार्षिक समारोह इस बार डीडीहाट में होगा। बालप्रहरी तथा बालसाहित्य संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12,13 तथा 14 जून,2026 को डीडीहाट में बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के संयुक्त तत्वावधान में ‘बालसाहित्य और बच्चे’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी होगी। विगत दिनों डायट डीडीहाट में प्राचार्य श्री भाष्करानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न तैयारी बैठक के अनुसार तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी की रूपरेखा तय की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ बच्चों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया जाएगा। संगोष्ठी में आयोजित बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता,संचालन तथा अतिथि बच्चे ही होंगे। डीडीहाट के बच्चे देश के साहित्यकारों की कविताएं तथा कहानियां सुनकर उन पर अपनी टिप्पणी करेंगे। इस बार संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘बालसाहित्य और बच्चे’ रखा गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड का बालसाहित्य, बालसाहित्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, बालसाहित्य और सोशल मीडिया आदि विषयों पर आयोजित सत्रों में बालसाहित्यकार अपने विचार रखेंगे। आमंत्रित सभी साहित्यकारों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर मिले इसलिए 12 तथा 13 जून की सायं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दो चरणों में रखा गया है। जिसमें देश के प्रतिष्ठित बालसाहित्यकार अपनी बाल कविता सुनाएंगे। संगोष्ठी में लगभग एक दर्जन पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। संगोष्ठी में समूचे देश से चयनित 23 बालसाहित्य रचनाकारों को सर्वश्री के.पी.एस अधिकारी, प्रो. जगतसिंह बिष्ट,डॉ. अशोक गुलशन, परमेश्वरी शर्मा, यामिनी जोशी, दीक्षा जोशी, उदय किरौला, सुधा भार्गव, डॉ. दीपा कांडपाल, कैलाश सिंह डोलिया, लक्ष्मी खन्ना ‘सुमन’, तथा कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट अल्मोड़ा तथा पुष्पलता जोशी विपिनचंद्र जोशी ट्रस्ट के सौजन्य से बालसाहित्य पुरस्कार दिए जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार समारोह में डां चेतना उपाध्याय (अजमेर, राजस्थान), डॉ. शील कौशिक (सिरसा, हरियाणा), डॉ. दिनेश प्रसाद साह (दरभंगा, बिहार), डॉ. इरफान ह्यूमन (शाहजहांपुर, उ.प्र.), बिरंचीनारायण दास (बालंगीर,उड़ीसा), डॉ. इंदु गुप्ता (फरीदाबाद, हरियाणा) पुरूषोत्तम तिवारी (भोपाल, म.प्र.) , रजनीकांत शुक्ल (गाजियाबाद,उ.प्र.), डॉ. कृष्णा कुमारी(कोटा, राजस्थान), मेजर (डॉ.) शक्तिराज कौशिक (सिरसा, हरियाणा), डॉ. महावीर रवांल्टा (उत्तरकाशी), रमेश पंत (द्वाराहाट), आशा पांडे ओझा (उदयपुर,राजस्थान), डॉ. सतीश भगत(बनौली, बिहार), अभिक कुमार (अगरतला, त्रिपुरा), हरदेवसिंह धीमान (शिमला, हि.प्र), रेखा लोढ़ा स्मित (भीलवाड़ा, राजस्थान), डॉ. वेदमित्र शुक्ल (दिल्ली), लाल देवेंद्रकुमार (बस्ती, उ.प्र.), कन्हैया साहू (भाटापारा, छत्तीसगढ़), किरीट गोस्वामी (जामनगर, गुजरात), डां रंजना जायसवाल (मिर्जापुर), राम लखन प्रतापगढी (प्रयागराज, उ. प्र.), कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी (नोएडा), गुडविन मसीह (बरेली, उ.प्र.), डॉ. रश्मि अग्रवाल (दिल्ली), नवीन डिमरी बादल (चमोली), हेमंत चौकियाल (रुद्रप्रयाग) प्रो. देवसिंह पोखरिया, प्रो. जगतसिंह बिष्ट, डॉ. अशोक पंत, हिमांशु कफल्टिया, हेमंत जायसवाल, डॉ. रामदुलार सिंह ‘पराया’ सहित समूचे देश से लगभग 100 साहित्यकार संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी में 13 जून की सुबह पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय प्रकृति भ्रमण भी रखा गया है। संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले आमंत्रित साहित्यकारों को किताब कौतिक अभियान व क्रिएटिव उत्तराखंड के सौजन्य से प्रतीक चिह्न दिया जाएगा। इससे पूर्व 7 से 11 जून, 2026 तक राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट में प्रधानाचार्य प्रेमसिंह पापड़ा के निर्देशन में बच्चों की 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला होगी। जिसमें लगभग 100 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। बालसाहित्य संस्थान के अध्यक्ष रतनसिंह किरमोलिया तथा सचिव उदय किरौला ने बालसाहित्य की समझ बढ़ाने तथा बालसाहित्य पर व्यापक चर्चा के लिए आयोजित इस संगोष्ठी में साहित्य प्रेमियों से प्रतिभाग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 8 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 13 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 6 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।