ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आज भी जारी है जिला विकास प्राधिकरण का विरोध।
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विगत साढ़े आठ साल से जिला विकास प्राधिकरण का विरोध आज भी जारी है। जब से ये योजना नगर में लागू हुई है तब लोगों का कहना है कि इससे जमीन संबंधित और मकान आदि का नक्शा आदि बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज 2जून 2026 को सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने इस योजना का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनविरोधी योजनाएं लागू कर जनता को परेशान कर रही है। जिन योजनाओं से आम जनता को परेशानी हो रही है उन योजनाओं को तुरंत बंद कर देना चाहिए लेकिन सरकार इसे अनदेखा कर रही है।
विरोध स्वरूप चौघानपाटा अल्मोड़ा में विभिन्न संगठनों से आए लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की है कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर जनता की परेशानियों को दूर करे। जिससे जनता का समय और पैसा दोनों जो बर्बाद हो रहा है उससे राहत मिलेगी।
इस अवसर पर वहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर निगम पार्षद हेम चन्द्र तिवारी, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल, भारतरत्न पाण्डे, लक्षण सिंह ऐठाणी, हेम चन्द्र जोशी, चन्द्रकान्त जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, राजू गिरी, चन्द्रशेखर सिराड़ी व गुलशन आदि लोग मौजूद रहे।







