ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘समाधान समारोह’ के अंतर्गत विधिक न्याय रथ ने चलाया जागरूकता अभियान, जानकारी देने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में बांटे गए पंपलेट।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार 2जून 2026 को अधिकार मित्रों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों तमाम प्रकार विधिक सेवा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के तहत विधिक न्याय रथ के माध्यम से, धारानौला, आफिसर्स कालोनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला, चौघानपाटा, लक्ष्मणेश्वर, एन टी डी अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों में लोगों को विधिक जानकारी दी गई। जिसमें न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरंभ किया जा चुका है। बताया कि 21,22, व 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। लोगों में जागरूकता लाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए पंपलेट वितरित किए गये।
इस अभियान में अधिकार मित्र विनीता आर्या, भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, आशा भारती, आरती कठैत आदि लोग शामिल थे।







