दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कांग्रेस की सभा में वारिस बनी रोड़ा राहुल गांधी का दौरा हुआ रद्द।
अल्मोड़ा: सिमकनी मैदान में राहुल गांधी की सभा को लेकर सभा में अनेको कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा आज वर्तमान सरकार की नीतियों और समाज में हो रही बेरोजगारी और महंगाई से गरीब जनता पर खासा असर दिखाई दे रहा है। और आज के समय में पेट्रोल, तेल गैस महंगाई से आम जन मानस की कमर तोड़ दी है जो कांग्रेस सरकार में आम जन को देखते हुए कल्याण कारी योजना बनाई गई थी। वर्तमान सरकार उसको धराशाई कर रही है। आम जनता बेरोजगारी और महंगाई का दंश झेल रही हैं।और स्थानीय क्वारब का मुद्दा उठाते हुए कहा की वर्तमान सरकार क्वारब सड़क मार्ग जो पिछले लम्बे समय से बाधित है जिसमें यातायात के लिए बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुयी है वर्तमान सरकार द्वारा उस पर लीपा पोती की जा रही है और वर्तमान सरकार पर तीखे हमले करते हुए ख़ासा नाराजगी जताई है। सभा में स्थानीय जनता और विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं और जनता ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया राहुल गांधी का दौरा मौसम को देखते हुए रद्द कर दिया गया। सभा के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, शैलजा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, यशपाल आर्य, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, हरीश धामी, प्रकाश जोशी, पिताम्बर पांडे, भूपेंद्र भोज अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







