मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अल्मोड़ा पुलिस के अपर उपनिरीक्षक ने कीमती मोबाइल फ़ोन लौटाकर युवक के परेशान चेहरे पर लौटाई मुस्कान।
अल्मोड़ाः आज दिनांक-02.06.2026 को अपर उपनिरीक्षक चन्द्र सिंह को विनायक पुल जागेश्वर के पास एक कीमती मोबाइल फोन मिला। जिस पर अपर उपनिरीक्षक द्वारा फोन स्वामी के बारे में आस–पास जानकारी जुटाई गयी जिसके परिणामस्वरूप मोबाइल स्वामी का पता ज्ञात हुआ। युवक नीरज कुमार पुत्र मोहन राम निवासी फुलई जागेश्वर को मौके पर बुलाकर खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती फोन वापस पाकर युवक अत्यंत खुश हुआ तथा अल्मोड़ा पुलिस का धन्यवाद किया।







