सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अनुभूतियों का कोरा कागज
(कविता)
——————————–
उगते सूरज सी किरण,
मन में आशा भर गई
हर सुबह कहे मुझसे,
“अब कुछ नया होगा”
कोरे कागज से, चेहरे पर
हर मुस्कान हर गम पढ़ा
अनजानी की महफिल में
अपनेपन का नाम पढ़ा
संबंधों की असिधारा पर
चलना बहुत कठिन था
बिन आग्रह, बिन संबोधन
आँखों का संवाद पढ़ा
गिरकर भी जो उठ जाए,
वही असली उड़ान है
हर ठोकर सिखलाती है,
कि मंजिल पास है
बंजारा मन भटक रहा था
सच का सूरज चटक रहा था
तूफानों में कश्ती थी बन
नाविक का अहसान पढ़ा
सुख की रोती, दुख की पटनी
एक कोने में सिमटुर कहीं
एक जीवन में सो जन्मों का
अटूट अचल विश्वास पढ़ा
मेरे सपनों की मसरखली पर
बस बसंत का नाम पढ़ा
ऐ मित्र धुन की जहां मेरी राहें
उमंग मंजिल का साथ पढ़ा
अब हर राह चमकती है,
हर सपना साकार है
जो बीत गया वो सबक है,
जो आएगा वो उपहार है
———————————







