डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
पर्यावरण (दोहे)
पर्यावरण-सुधार से, होए जग-कल्याण।
प्रकृति-प्रेम है ईश सम, कहते वेद-पुराण।।
रखें वायु-जल शुद्ध हम, धूम्र-मुक्त आकाश।
होगा जीवन स्वस्थ तब, कोई नहीं निराश।।
नीर-क्षीर की शुद्धता, वन-रक्षण की सोच।
जीवन को प्रमुदित करे, दे सुख निःसंकोच।।
ध्वनि से भी होता सदा, जटिल प्रदूषण-रोग।
करें नियंत्रित यदि इसे, हो न रोग-संयोग।।
पर्वत-नदी-अरण्य सब, कुदरत रूप अनूप।
भाषा इनकी प्रेम है, कुदरत देव-स्वरूप।।
वन-वर्षा अरु वायु ही, हैं जीवन-आधार।
यही हमें रखते सुखी, इनका अति आभार।।
इन्हें नहीं अब छेड़ना, इनसे करना प्रेम।
वृक्ष-वायु-जल से सतत, होता जग का क्षेम।।







