ब्यूरो लाखामंडलः (नया अध्याय)
ग्राम सभा मयुंडा के अंतर्गत चाईला छानी, नाईगार्ड, गढाडी, मइजुका, और मिगाड में प्राकृतिक आपदा आने से ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों का क्यारियों व नगदी फसलों का काफी मात्रा में बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है जिससे पशुओं की भी जानहानी हुआ हैं।
जिसमें पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा भाजपा लाखामंडल ने मौके पर पहुंच कर आपदा से पीड़ित सभी परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सरकार से उचित मौजा व सहयोग दिलाने की बात कही और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी तक आपदा से पीड़ित परिवारों के परेशानियों को लेकर जाने की बात कही और वर्तमान एसडीएम कालसी व क्षेत्र पटवारी सुरेश जीनाटा जी से वार्तालाप की ओर सरकार द्वारा किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की बात की है।


जिन-जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनके नाम इस प्रकार से है रणवीर बालवीर टिकम बारू राजेंद्र जयवीर गंगौ देवी रत्ना देवी पुरण दीवान टिकम श्याम सिंह केसर सिंह हुकम सिंह वीडो देवी महेंद्र रोबिन नवीन राकेश किशन सिंह पूरन सिंह अजय पाल हुकम सिंह नारायण सिंह टीकम सिंह बरू संजय लाल आदि का भारी नुकसान हुआ है जिसमें मौके पर मौजूद रहे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल ओमप्रकाश घनश्याम आदि मौजूद रहे।








