राजेंद्र रंजन गायकवाड
उसलापुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दो राहें,
पथिक अकेला !
ये राहें पसरी हैं धूल में,
एक चुप, दूसरी पुकारती हुई।
पथिक खड़ा है साँस थामे,
अकेला, जैसे रात का हो साया।
दाईं ओर हरे-भरे वादे,
फूलों की महक, नदियों का गान।
बाईं ओर काँटों की चादर,
और पहाड़ जो छूते आसमान।
कोई साथी नहीं, न आवाज,
केवल हवा का ठंडा स्पर्श।
मन में सवालों का तूफान,
कौन-सी राह ले जाए अंत तक?
पाँव थरथराते, आँखें नम,
याद आती पुरानी मंजिलें।
फिर भी कदम बढ़ते हैं धीरे,
क्योंकि रुकना मौत से भी भारी।
दो राहें हैं जिंदगी और पथिक अकेला,
चुनता है वो, जो दिल सोचता है,
राहें तो मिलती-बिछड़ती रहेंगी,
पर सफर तो अकेले ही तय करना है।
कभी हँसते, कभी रोते हुए,
अकेलापन ही अपना साथी है
दो राहें छोड़, एक चुनकर,
जो चलता है, अनंत की ओर
अकेला , दूर ,, बहुत दूर,,
लोग उसे भूल नहीं पाते
पर राहें,,,चलती रहती हैं।







