सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका_
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“मनुज और उसकी ख़ुशी की अनुभूति”
(कविता)
जीवन के इस यथार्थ में,
एक अनोखी, अजीब सी
अनुभूति है खुशी,
जिसकी तलाश मनुष्य को
अंत तक रहती है।
हर मनुष्य के अंतस में छिपी है खुशी,
पर जिसकी तलाश में
हर क्षण भटकता है मनुज।
ज़िंदगी से सहमे हुए, बेघर, बेसहारा
और भूखे के दर्द को समझने में है खुशी,
जिसे हम ढूँढते भटकते हैं
मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे।
अरे नादानो !
हर मनुष्य की आत्मा में बसी है खुशी,
कोशिश करो तो मिल जाएगी,
नि:स्वार्थ भाव, परोपकार व सेवा में ही
छिपी होती है असीम खुशी।







