“सक्षम हो तो असहाय की सेवा करो — यही मानवता है”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, 

नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

                              लेख

 

“सक्षम हो तो असहाय की सेवा करो — यही मानवता है”

 — सुश्री सरोज कंसारी

________________________________________

 

जुड़े हाथ से बढ़कर हैं वे,

मदद को जो हाथ उठें,

चलो चलें हम कदम बढ़ाकर,

जहाँ कहीं भी दुखिया दिखें।

 

मनुष्य-जीवन का सबसे बड़ा पुण्य और आनंद किसी दुखी-पीड़ित की निःस्वार्थ सेवा में छिपा है। सक्षम और स्वस्थ रहते हुए यदि हम किसी असहाय के आँसू पोंछें, बीमार का हाथ थामें और प्रेम-करुणा से उसका मन हल्का करें, तो मंदिर-तीर्थ न जाने पर भी हजारों पुण्य का फल मिल जाता है। सेवा ही यथार्थ मानवता है, और यही हमारे जीवन को धन्य बनाती है। जिन्हें किसी की सेवा का अवसर प्राप्त होता है, वे ईश्वर की विशेष रचना होते हैं। जीवन का सबसे उत्तम अवसर यही है—किसी दुखी, पीड़ित व्यक्ति की सेवा करना। स्वाभाविक है कि हर मनुष्य अपने जीवन में बेहतर अवसर की प्रतीक्षा करता है। हर किसी के मन में यह आशा रहती है कि अपनी योग्यता के अनुसार उसे अच्छा पद, प्रतिष्ठा और सुरक्षित भविष्य मिले। शिक्षित वर्ग ही नहीं, छोटे बच्चे से लेकर वृद्धावस्था तक—सभी को अच्छे दिनों का इंतजार रहता है। मन में सपने पलते हैं और अधूरे अरमानों के पूरा होने की उम्मीद में हम जीते हैं।

 

अपने लिए सोचना, व्यक्तित्व का विकास करना अच्छी बात है। निरंतर प्रयास और हार न मानने से सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए मानसिकता को शांत रखना चाहिए। अधिक तनाव लेने से बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।…जब अवसर मिलता है और उसमें सफलता मिल जाती है, तो अपार-असीम प्रसन्नता होती है। इसी जीवन-पथ पर चलते हुए हमें कई जिम्मेदारियाँ मिलती हैं, जिन्हें पूरा कर हम आगे बढ़ते हैं। कुछ कर्तव्य भी होते हैं जिनका निर्वहन आवश्यक है। सुख-दुख के संगम से ही जीवन की गाड़ी चलती है। दूसरे की पीड़ा में साथ देना ही मानवता है।

 

कर्मक्षेत्र में कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। जब हम शारीरिक, मानसिक या आर्थिक रूप से कमजोर पड़ने लगते हैं, तो यह आवश्यक नहीं कि सारे रिश्तेदार या परिचित मुसीबत में साथ खड़े हों और सारी समस्याएँ हल कर दें। बहुत कम लोग होते हैं जो आवश्यकता के समय पूर्णतः समर्पित होकर हिम्मत बँधाते हैं। सबकी अपनी सोच और अपनी दुनिया होती है। जो जितना निभा दे, वही बहुत है। दूसरों से अत्यधिक अपेक्षा कर स्वयं को निराश नहीं करना चाहिए।

 

दुनिया का सबसे आनंदित क्षण वह होता है जब आपको किसी की सेवा का अवसर मिले। याद रखिए, अपनी तरक्की के अवसर में खुशी तो मिलती ही है, पर सेवा का अवसर मिलने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। कई बार लोग कहते हैं, “हर जिम्मेदारी मुझे ही मिलती है, बाकी लोग नहीं करते।” वास्तव में, इस कार्य को करने की आपमें अनूठी क्षमता होती है। ईश्वर ने आपको सेवा के लिए चुना है।

 

शारीरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की देखभाल करना सबसे महान कार्यों में से एक है। जब कोई प्रियजन बीमार या गंभीर अवस्था में होता है, तो मन में भय और बेचैनी होती है—क्या होगा, कैसे होगा, जैसे नकारात्मक विचार आते हैं। डॉक्टर की दवाई तो काम करती ही है, साथ में उस समय सबसे बड़ा सहारा होता है—प्रार्थना के साथ की गई सेवा। प्रार्थना से आत्मिक ऊर्जा मिलती है, सकारात्मक सोच का संचार होता है और सेवा से चमत्कार भी उत्पन्न होता है। अपनों का साथ, समय पर दवाई और भोजन, स्वच्छता का ध्यान, सांत्वना के शब्द और कंधे पर रखा हाथ—ये सब मरीज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार लाते हैं।

 

यदि मनुष्य के रूप में जन्म मिला है, तो इसे धन्य करने और पुण्य का भागी बनने का एक ही माध्यम है—किसी जरूरतमंद की सच्चे मन से सेवा करना, उन्हें स्वस्थ होने में मदद करना। सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं, मन में सद्भाव आता है और हर शंका दूर होती है। सेवा का अवसर मिले तो उसे कभी न खोएँ। जिन्हें यह अवसर मिलता है, वे पुण्यात्मा होते हैं। भले ही वे मंदिर न जा पाएँ या तीर्थ न कर पाएँ, पर जो किसी अस्वस्थ व्यक्ति को अपने मृदुल व्यवहार से मानसिक सुख प्रदान करते हैं, उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से हजारों तीर्थों का लाभ और आशीर्वाद मिलता है।

 

समाज, पड़ोस या किसी धार्मिक आयोजन में जहाँ भी आवश्यकता हो, समय निकालकर सहयोग अवश्य करें। जीवन के हर क्षेत्र में सेवा का महत्व है। इससे मानवीय भाव का संचार होता है। मनुष्य को एक-दूसरे की आवश्यकता पड़ती ही है। प्रेम, स्नेह, दया, करुणा, क्षमा और मदद—ये गुण ही इंसानियत की पहचान हैं। यह शरीर क्या है—मिट्टी का पुतला? इसे केवल बाहरी रूप से सँवारने से क्या लाभ? इसे आंतरिक रूप से सुंदर रखें।

 

मन से क्रोध, काम, भोग-विलास और वासना का अंत करें। नश्वर शरीर से अत्यधिक मोह ही दुख देता है, इसलिए इस मोह को धीरे-धीरे कम करें। यदि आप स्वस्थ और सक्षम हैं, तो जो पीड़ित हैं, जिनके हृदय पर जख्म हैं, उन्हें सांत्वना और मरहम लगाने में अपना यह अनमोल जीवन लगाएँ। निश्चित ही दुख और दरिद्रता आपके जीवन से दूर होंगे।

 

अंततः यही सच है कि बाहरी साज-सज्जा से नहीं, बल्कि भीतर की करुणा, दया और क्षमा से हमारा जीवन सुंदर बनता है। यदि हम स्वस्थ और सक्षम हैं, तो पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं, मन को शांति मिलती है, और यही मानवता का वास्तविक अर्थ है।

 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि