सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सदा खुशहाल रहे यह मन
(कविता)
____________________
कोरे कागज सा पावन मन,
भोर की किरण सा उज्ज्वल मन।
मन की बातें मन ही जाने,
मन कब किसी की बातें माने!
फूलों की मुस्कान सा हो मन,
फिज़ा का खिलता गुलशन हो मन।
लहरों की मस्त उमंग सा मन,
झरनों का अविरल संगीत सा मन।
गीता सा निर्मल, पावन मन,
दुखों से सर्वथा अनजान मन।
राहों से न परेशान हो मन,
जीने की सच्ची चाहत सा मन।
हर पल, हर घड़ी, हर क्षण,
बस सदा खुशहाल रहे यह मन।







