ऊखीमठः केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन के बाद आज उनके मासिक श्राद्ध में पितृ प्रसाद ग्रहण करने सैकड़ों की संख्या में जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन मानस दूर दूर से अगस्त्यमुनि पहुंचे।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन के बाद आज उनके मासिक श्राद्ध में पितृ प्रसाद ग्रहण करने सैकड़ों की संख्या में जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन मानस दूर दूर से अगस्त्यमुनि पहुंचे।

सभी ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में लगे विशाल पाण्डाल में सभी ने पितृ प्रसाद ग्रहण किया। खेल मैदान में अलग अलग जगहों पर स्व0 श्रीमती शैलारानी रावत के बड़े बड़े फोटो लगाये गये थे। जिससे जनता को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में आसानी रहे। पितृ प्रसाद ग्रहण करने में पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्रीय लोग पहुंचे। भाजपा कांग्रेस के साथ अन्य दलों के नेता भी बड़ी संख्या में पितृ प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। जनता की भारी भीड़ ने दिखाया कि क्षेत्र में स्व0 शैलारानी रावत के प्रशंसकों की अच्छी खासी संख्या है। जिसमें अधिकांश लोग ऐसे थे, जो किसी दल से नहीं जुड़े हैं। स्व0 शैलारानी रावत की सुपुत्री ऐश्वर्या रावत ने आगन्तुक सभी जनता एवं अन्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पितृ भोज में उमड़ी भीड़ से पता चलता है कि उनकी माता क्षेत्रीय जनता के दिलों में हमेशा से रही हैं। उन्होंने पितृ भोज ग्रहण करने आये सभी आचार्यों के चरण पूजकर उन्हें दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही सभी को अंगवस्त्र भेंट किया। पितृ भोज ग्रहण करने वालों में रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, सीमान्त अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नोटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, पूर्व अध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, भाजपा के वरिष्ठ विक्रम नेगी, कुलदीप नेगी आज़ाद, जिपंस कुलदीप कण्डारी, सुमन नेगी, विनोद राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण नेगी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश गुसाईं, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बीना बिष्ट, अनूप सेमवाल, गम्भीर बिष्ट, सुमन जमलोकी, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, राशिसं के मंत्री आलोक रौथाण, क्षेपंस सावन नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम जनता रही।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 20 views
     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 12 views
    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..    

    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 9 views
    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।
    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views

    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं

    • By User
    • November 4, 2026
    • 11 views
    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं