बीपीएस केशोवाला छात्र परिषद में हेड गर्ल बनी नबिया अंजुम और हेड बॉय इमांशु रावत।

Spread the love

खबरः दिनेश सेमवाल शात्री

बीपीएस केशोवाला छात्र परिषद में हेड गर्ल बनी नबिया अंजुम और हेड बॉय इमांशु रावत।

अपर्णा नेगी और प्रकाश सौरियाल बने स्पोर्ट्स कैप्टन।                                     देहरादूनः बीपीएस (बलूनी पब्लिक स्कूल) केशोवाला में नए सत्र के लिए नए सत्र की नवीन छात्र परिषद में हेड गर्ल नबिया अंजुम और हेड बॉय इमांशु रावत चुने गए। इनके अतिरिक्त अपर्णा नेगी और प्रकाश सौरियाल स्पोर्ट्स कैप्टन बनाए गए। साथ ही छात्र परिषद में मिलम सदन से करन प्रसाद और प्रणवी भट्ट, कफनी सदन से आयुष्मान खाली और आराध्या सेमवाल, पिंडारी सदन से मृगांग भट्ट और आस्था कश्यप तथा नामिक सदन से प्रांजल डिमरी और दिव्यांशी रावत हाउस कैप्टन चुने गए। अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर प्रणवी भट्ट, कृष राणा और प्रियांशी सगोई अकादमिक काउंसलर बनाए गए। एक भव्य अलंकरण समारोह में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों को उप प्रधानाचार्या डा. प्रांजलि पुरोहित भट्ट ने शपथ दिलाई और उनका मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक कविलास नेगी ने हेड बॉय हेड गर्ल को विद्यालय का ध्वज सौंपा।विगत सत्र के हेड बॉय देवेश गुसाईं और हेड गर्ल प्रियांजलि भंडारी ने नवीन छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी।

                  इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से नीतीश बलूनी, अकादमिक समन्वयक श्रीमती आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल और समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रियंका रावत ने किया।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 20 views
     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 12 views
    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..    

    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 9 views
    आगर-सारंगपुर मार्ग के गड्ढों में हुआ डामरीकरण, लेकिन जनता की मांग 51 किलोमीटर सड़क का नए सिरे से हो डामरीकरण।
    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views

    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं

    • By User
    • November 4, 2026
    • 11 views
    आरोपों की राजनीति, लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा नहीं