मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का अल्मोड़ा सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता।
अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का अल्मोड़ा स्थानीय सर्किट हाउस में आगमन हुआ। उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए बताया गया प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर आयुष्मान योजना और गैस,डिलिसिस योजना निशुल्क किया गया है।गरीब लोगों के लिए लगभग 8 लाख लोगों को किशान सम्मान योजना से लाभान्वित किया गया है।देश में तीन किलोमीटर सड़क हमेशा बनता थी वर्तमान सरकार द्वारा 35 किलोमीटर हमेशा बन रही है पूरे देश में विश्व विद्यालयों की संख्या काफी बड़ा है और हास्पिटलो की संख्या तेजी से बढ़ गई है।हर जिलों में मेडिकल कालेज खोले हैं गरिबों, युवाओं, रोजगार इलाज पर भी सरकार द्वारा फोकस किया जा रहा है।15 लाख किसानों को ऋण मुहैया जीरो प्रतिशत ब्याज पर दीया जा रहा है। वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष वर्ष में कल्याण कारी योजना चला रही है। और वर्तमान विजेती सरकार से चौमुखी विकास हो रहा है ।पत्रकार वार्ता में केबिनेट मंत्री धन सिह रावत, कैलाश शर्मा, गोविंद पिलख्वाल, अजय वर्मा, महेश नयाल, ललित लटवाल अन्य उपस्थित थे।







