मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कम्प्यूटर विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय परिसर में मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुती।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 12-06-2026 को कम्प्यूटर विज्ञान विभा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में शोधार्थी डॉ. पारस नेगी की पीएच.डी. उपाधि की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. जितेन्द्र पाण्डे तथा शोध निदेशक के रूप में डॉ. मनोज कुमार बिष्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. पारुल सक्सेना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. पारुल सक्सेना ने परिसर निदेशक प्रो. पी. एस. बिष्ट, निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो. जे. एस. बिष्ट तथा विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस. के. जोशी का स्वागत करते हुए बाह्य परीक्षक का परिचय प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात शोधार्थी पारस नेगी ने अपने शोध विषय “Heart Attack Prediction and Analysis using Machine Learning Models” पर अत्यन्त प्रभावशाली एवं विस्तृत प्रस्तुति दी। अपने शोध में उन्होंने हृदयाघात रोग के विभिन्न चरणों की सटीक पहचान, विश्लेषण एवं निदान में मशीन लर्निंग तकनीकों के अभिनव एवं व्यापक अनुप्रयोगों को दर्शाया। उनके द्वारा प्रस्तुत निष्कर्ष चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अत्यन्त उपयोगी एवं व्यावहारिक महत्व के प्रतीत हुए।
बाह्य परीक्षक प्रो. जितेन्द्र पाण्डे ने शोध कार्य की उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे वास्तविक डेटा एवं परीक्षणों पर आधारित बताया तथा चिकित्सा क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने शोधार्थी के कार्य को नवीन, प्रासंगिक एवं समाजोपयोगी बताया।
कार्यक्रम का समापन शोध निदेशक डॉ. मनोज कुमार बिष्ट द्वारा शोध कार्य के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किया गया।
इस अवसर पर विभाग के समस्त प्राध्यापक डॉ. सुशील भट्ट, डॉ. सुमित खुल्बे, डॉ. अनामिका पंत, डॉ. अर्पिता जोशी, डॉ. रविंद्र नाथ पाठक, डॉ. गिरजा शंकर पाण्डे, डॉ. सूरज थायत, श्री नीरज सिंह ड्याराकोटी, लल्लन सिंह, भगवान दास वर्मा, चंद्रजीत यादव, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी, श्रीमती हेमलता अवस्थी, नंदन सिंह कनवाल, मनोज मेर सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहें।








