सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की तृतीय कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय)

 

 

 

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की तृतीय कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

 

 

           अल्मोड़ाः  आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्य रूप में श्री मनुज गोयल (अपर सचिव,उच्च शिक्षा विभाग) ऑनलाइन मोड से, प्रो० एन०एस० भण्डारी (उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित सदस्य), सदस्यों के रूप में प्रो० एच. सी. जोशी (संकायाध्यक्ष, कला संकाय, परिसर, अल्मोड़ा), प्रो. जगत सिंह बिष्ट (वरिष्ठ प्राध्यापक, हिंदी विभाग, परिसर अल्मोडा), प्रो० पुष्पेश पाण्डे (प्राचार्य, रा० स्ना० महाविद्यालय रानीखेत), डॉ० डी०सी० पन्त (प्राचार्य, रा० स्ना ० महाविद्यालय द्वाराहाट),

डॉ० निर्मला जोशी (सहा० प्राध्यापक (वरिष्ठ) रा०स्ना० महा० रानीखेत), डा० नूतन श्रीवास्तव (वरिष्ठ प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान विभाग, रा०महा० जैती), डॉ0 सबीहा नाज (सह-प्राध्यापक, संगीत विभाग, परिसर अल्मोडा), पदेन सदस्य रूप में श्री अमित कुमार त्रिपाठी (वित्त अधिकारी) और सदस्य सचिव रूप में डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट (कुलसचिव) उपस्थित रहे

 

नवनिर्मित विवि० प्रशासनिक भवन, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की तृतीय कार्यपरिषद् की बैठक में कई मदों को अनुमोदित किया गया। इस बैठक में शैक्षिक परिषद की बैठक में अनुमोदित हुए मदों का कार्य परिषद ने अनुमोदन किया।

विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियम 2016/2018 के अंतर्गत परिसर, अल्मोडा में विभिन्न विभागों में रिक्त शिक्षकों के पदों हेतु जारी विज्ञापन का एवं विज्ञापन के फलस्वरूप प्राप्त आवेदनों के स्क्रीनिंग प्रक्रिया पर चर्चा हुई, विश्वविद्यालय द्वारा गठित रोस्टर समिति द्वारा निर्मित रोस्टर अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की तृतीय बैठक दिनांकः 08 जून, 2026 में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के शोध अनुभाग द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों में शोधार्थियों को प्रदान की गई पीएच०डी० उपाधियों का अनुमोदन किया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों एवं कार्मिकों को कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में असाधारण अवकाश / चिकित्सा अवकाश एवं त्यागपत्र स्वीकृत किए गए, का अनुमोदन हुआ। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा के दैनिक, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त 11 कार्मिकों को विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष विनियमित किया गया, का प्रस्ताव अनुमोदन हुआ ।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा की होनी वाली प्रथम दीक्षान्त समारोह दिनांक 18.06. 2026 के आयोजन के संबंध में चर्चा तथा अनुमोदन किया गया।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की होनी वाली प्रथम दीक्षान्त समारोह दिनांक 18.06. 2026 के आयोजन के उपलक्ष्य में दिये जाने वाले मैडलों की सूची का अनुमोदन हुआ।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों / स्ववित्त पोषित संस्थानों को कुलाधिपति सचिवालय द्वारा संबंद्धता प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोडा के खेल मैदान का नाम ‘सिमकनी के स्थान पर ‘सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोडा, कीडा मैदान किये जाने का अनुमोदन हुआ।

बैठक में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए ऑनलाइन रूप से जुड़े हुए उच्चशिक्षा विभाग के अपर सचिव श्री मनुज गोयल एवं अन्य अधिकारियों, पूर्व कुलपति प्रो एन. एस. भंडारी एवं प्रो. जगत सिंह बिष्ट और कार्य परिषद के सभी सदस्यों, सहयोग दे रहे सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार जताया।

सदस्य सचिव/ कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

 

बैठक को सफल बनाने में आनंद सिंह बिष्ट, देवेंद्र पोखरिया, हरीश सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, दीवान राम, विनीत कांडपाल, आलोक वर्मा, गोविंद रावत आदि ने सहयोग दिया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि