पर्यटन स्वरोजगार एवं होम स्टे योजनाओं के आवेदनों को जिला चयन समिति की स्वीकृति।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

             (नया अध्याय)

 

 

 

पर्यटन स्वरोजगार एवं होम स्टे योजनाओं के आवेदनों को जिला चयन समिति की स्वीकृति।

 

 

 

 

 

          अल्मोड़ा:  आजवीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत आयोजित जिला चयन समिति की प्रथम बैठक में प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए पात्र आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत गैर वाहन मद के 11 तथा वाहन मद के 12 आवेदन चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति द्वारा गैर वाहन मद के सभी 11 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। वाहन मद में दो आवेदक अनुपस्थित रहे, जबकि उपस्थित 10 आवेदकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के अंतर्गत 25 आवेदन चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें दो आवेदक अनुपस्थित रहे। उपस्थित 23 आवेदकों में से 21 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि दो आवेदनों को मानचित्र में योजनानुरूप संशोधन किए जाने के उपरांत सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक के दौरान आवेदकों का एक-एक कर साक्षात्कार लिया गया तथा उनके आवेदनों एवं प्रस्तावों पर विस्तार से विचार किया गया। समिति द्वारा योजनाओं के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि