मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे द्वारा बताया गया समाज के गरीब वर्ग प्रोत्साहन के तहत 50 हजार रुपए तक दिया जाएगा।
अल्मोड़ा: आज 17 जून, 2026 (सूचना विभाग) – समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी, सामान्य वर्ग की विधवा पेंशन प्राप्त कर रही निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी एवं दिव्यांग युवक/युवतियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इन योजनाओं का उद्देश्य अनु० जाति के निर्धन परिवार/सामान्य जाति के निराश्रित विधवाओं की पुत्री की शादी तथा दिव्यांग युवक/युवतियों से विवाह करने पर रूपये-50,000 की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित अनुदान धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जायेगी। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी/निराश्रित विधवा की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान योजनान्तर्गत ऑनलाईन किये जाने हेतु निर्धारित तिथि 28 फरवरी, 2027 तक सामाजिक सुरक्षा पोर्टल ssp.uk.gov.in एवं अपणि सरकार पोर्टल पर स्वीकृत किये जायेगें, आवेदक द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र के साथ निर्धारित समस्त आवश्यक अभिलेख ऑनलाईन अपलोड किये जायेगे, तथा दिव्यांग शादी अनुदान योजनान्तर्गत ऑफ लाईन आवेदन पत्र सम्बंधित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जायेगें। योजनाओं के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित विकास खण्ड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय/समाज कल्याण की वेबसाइट www.socialwelfare.uk.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।







