मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सहायक नगर आयुक्त द्वारा बताया गया आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार तथा निदेशालय देहरादून के निर्देशो के क्रम में समस्त निकायों में 1 माह का विशेष अभियान आयोजित।
अल्मोड़ा: आज 18 जून, 2026 सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, तथा शहरी विकास निदेशालय, देहरादून के निर्देशों के क्रम में पी०एम० स्वनिधि योजना अन्तर्गत नगर निगम, अल्मोडा के समस्त निकायों में दिनांक 01 जून से 30 जून 2026 तक एक माह का विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिससे कि अधिक से अधिक फेरी व्यवसायी योजना से लाभान्वित हो सके। उक्त विशेष अभियान को तीन स्तरों पर सम्पादित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जिला स्तर पर स्वनिधि महोत्सव निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेलों का आयोजन, तथा सेंसस टाउन में ‘‘स्वनिधि शिविर” का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
शिविर का संचालन सामुदायिक संगठनकर्ता रमेश तिवारी द्वारा किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा योजना के कार्यक्षेत्र का विस्तार सेंसस टाउनों में किया गया है। जिसका उद्देश्य सेंसस टाउन में कार्यरत फेरी व्यवसायियों को पी०एम०स्वनिधि का लाभ उपलब्ध कराना है। यह विस्तार शहरी आर्थिक विकास के व्यापक शहर क्षेत्र दृटिकोण के अन्तर्गत किया गया है. जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनसंख्या नगर क्षेत्र के पात्र फेरी व्यवसायियों को संस्थागत ऋण, डिजिटल समावेशन एवं कल्याणकारी अभिसरण के अन्तर्गत लाया जा सके जिस हेतु दिनाक 18 जून, 2026 को सेंसस टॉउन खत्याडी के पात्र फेरी व्यवसायियों को पी०एम०स्वनिधि योजना से आच्छादित करने हेतु फेरी व्यवसायियों का सर्वेक्षण, योजना का प्रचार-प्रसार तथा उन्हें पी०एम०स्वनिधि योजना अन्तर्गत लाभान्वित करने हेतु सेंसस टॉउन खत्याड़ी के पंचायत घर में स्वनिधि शिविर का आयोजन किया गया।
खत्याड़ी ग्रामीण क्षेत्र को सेंसस टाउन अन्तर्गत चयनित किया गया है। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ अब अल्मोडा शहरी क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र फेरी व्यवसायी भी योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। उपस्थित लोगों को योजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। जिस हेतु वे अपना आवेदन पी०एम०स्वनिधि की बेबसाइट से ऑनलाइन भी भर सकते है या सम्बन्धित ब्लाक हवालबाग के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है।
स्वनिधि शिविर में ग्राम्य विकास हवालबाग अल्मोड़ा से कनिष्क सहायक गुड्डु कुमार, ग्राम प्रधान खत्याडी से देवेन्द्र सिंह, नगर निगम कार्यालय से डाटा इन्ट्री आपरेटर दीपा जोशी एवं सामुदायिक संगठनकर्ता गीता भट्ट सहित योजनाओं की जानकारी लिए जाने हेतु खत्याडी क्षेत्र के व्यवसायी उपस्थित रहें।








