राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                        (नया अध्याय)

 

 

 

राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित।

 

 

नशा मुक्ति केंद्र को लोक भवन से दो लाख रुपये की सहायता, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना।

 

 

अल्मोड़ा:  आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जनपद के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक पहलों तथा विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी की जानकारी, प्रतिबद्धता एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित के कार्यों में प्रशासन द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

 

राज्यपाल ने विशेष रूप से नशा मुक्ति केंद्र के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि समाज को नशे की प्रवृत्ति से मुक्त करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए लोक भवन की ओर से नशा मुक्ति केंद्र के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के नेतृत्व में जनपद में संचालितवती विभिन्न जनहितकारी एवं पुलिसिंग संबंधी कार्यों की भी राज्यपाल ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)