मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के पीसी तिवारी व नारायण राम के तत्वाधान में आगमी 21 जून को धरना प्रदर्शन।
जनपद अल्मोड़ा के समस्त सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवी ने टिहरी गढ़वाल में हुई युवा केतन लाल की हत्या पर शोक व्यक्त किया।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय गांधी पार्क में समस्त जनपद के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों ने टिहरी गढ़वाल में हुई युवा केतन लाल की हत्या पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना को जातिगत भेदभाव से जुड़ा बताया गया।
इस हत्या के विरोध में दिनांक 21 जून 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे से अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरने का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि यह घटना कानून व्यवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाती है।
सभी न्यायप्रिय व्यक्तियों से आह्वान है कि दिनांक 21 जून 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे गांधी पार्क, अल्मोड़ा धरना स्थल पर पहुंचकर केतन लाल के मामले में न्याय की मांग का समर्थन करे।








