कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी
चन्दू
यु पी बस्ती, अयोध्या धाम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विंदास जिंदगी
बिंदास मुस्कुराओ, क्या ग़म है,
ज़िंदगी में टेंशन किसको कम है।
अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है,
ज़िंदगी का नाम ही कभी खुशी कभी ग़म है।
हार मिले तो हिम्मत रखना, यही असली दम है,
गिरकर फिर उठ जाना ही जीवन का धर्म है।
सुख-दुख आते-जाते रहते, यही जग का क्रम है,
जो हर हाल में मुस्कुरा दे, वही सबसे नरम है।
रिश्तों में प्रेम बचा रहे, बस इतना सा कर्म है,
नफरत की हर आग बुझाना मानवता का मर्म है।
कल की चिंता छोड़ मित्र, आज ही अपना संगम है,
क्षण-क्षण को जी लेना ही जीवन का सत्कर्म है।
फूल भी हैं, कांटे भी हैं, यही जीवन का वन है,
धूप के बादल छंटते ही फिर उजला गगन है।
बिंदास मुस्कुराओ, क्या ग़म है,
ज़िंदगी जीने का यही सबसे सुंदर नियम है ॥







