ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके परिवार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा ने मदन बिष्ट का किया पुतला दहन।
अल्मोड़ाः प्रधानमंत्री मोदी के लिए द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के विधायक मदन बिष्ट द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज 24 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मदन बिष्ट का पुतला दहन किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई गलत टिप्पणी की निन्दा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री बल्कि देश की जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन व्यक्तिगत और अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भाजपा हमेशा ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। देश की बढ़ती प्रतिष्ठा और विकास से विपक्ष बौखलाहट में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियां कर रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, विकास और अनुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।विपक्ष के नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग और प्रतिबद्ध है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज जोशी, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, देवेन्द्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, अजय वर्मा, पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, नवीन बिष्ट, आनन्द कनवाल, मनोज सनवाल, जगत तिवारी, मनोज तिवारी, आनन्द भोज, जगदीश चौहान, गौरव भण्डारी, जगमोहन बिष्ट, शुभम रौतेला, राहुल कुमार, मोहित बिष्ट, दीपक भण्डारी, त्रिलोक रावत, आशीष डोंगरा, कमल वर्मा, मुस्तकीम मलिक, चंदू पालीवाल, हरीश रावत, हेम भण्डारी आदि लोग शामिल हुए।








