ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
विधिक न्याय रथ के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर समाधान योजना का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार आज 24 जून 2026 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, अंजू बिष्ट, पूजा शाह, सरिता आर्या, रूपा आर्या, मीनाक्षी जोशी, कोमल कुमारी द्वारा विधिक न्याय रथ के माध्यम से जिला न्यायालय, कसार देवी, डीनापानी, कपड़खान अल्मोड़ा आदि स्थानों पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली का समाधान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, के विषय में न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर घर पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए समाधान समारोह 2026 का का आयोजन 21अप्रैल 2026 से किया जा चुका है, जिसकी परिणति 21,22, व23 अगस्त 2026 को विशेष अदालत का आयोजन किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नं 05962-231105, नालसा टोल फ्री नंबर 18001804000 का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और पंपलेट भी वितरित किए गये।








