सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“महक खुशियों की !”
(कविता)
—————————–
जीवन बहती सी धारा है,
हर एक पल बेहद प्यारा है।
ये जीवन सुंदर अफसाना है।
कल क्या होगा, क्यों सोचें हम?
हमें आज का फर्ज निभाना है।
जो आज मिली हैं खुशियाँ,
उन्हें यादों में महकाना है।
जो देखे हैं हमने सपने,
मिलजुल कर उन्हें सजाना है।
आओ जी लें इस पल को हम,
यहीं असली सुख का ठिकाना है।
हर नया मोड़ इस जीवन का,
ईश्वर का एक नया नजराना है।
—————————————-







