खाध सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन FDA विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में औषधियों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत क्रय- विक्रय को सुनच्क्षित करने के उद्देश्य से निरंतर निरीक्षण।

Spread the love

संवाददाता दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय)

अल्मोड़ाः  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में औषधियों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत क्रय-विक्रय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 जून, 2026 को ड्रग इंस्पेक्टर, अल्मोड़ा, श्रीमती पूजा जोशी द्वारा रानीखेत क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा नियमावली के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर एक औषधि अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) के निलंबन/निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।

इसके अतिरिक्त, तीन औषधि प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण उनके औषधियों के क्रय-विक्रय को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया कि वे अनुज्ञापत्र की समस्त शर्तों (Conditions of Licence) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

विशेष रूप से प्रतिष्ठानों में पंजीकृत फार्मासिस्ट की नियमित उपलब्धता, औषधियों का विधिसम्मत क्रय-विक्रय, निर्धारित अभिलेखों का संधारण तथा औषधि नियमों के अनुरूप कार्य संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित फर्मों को निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर कर विभाग को अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य के हित में ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे तथा औषधि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)